{"_id":"5738c5ed4f1c1bfa15ac7499","slug":"cyber-gang-members-arrested-three-million-have-blown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ उड़ा चुके साइबर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ उड़ा चुके साइबर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
एटीम में हेराफेरी करने वाले अर्न्तराज्यी गिरोह का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालबाजी से एटीएम कार्ड के डिटेल लेकर दूसरों के खाते से दो करोड़ से ज्यादा की रकम उड़ा चुके गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनमें से दो मऊ के और एक गाजीपुर का रहने वाला है। इनका सरगना भी मऊ का है, जिसकी पुलिस को तलाश है।
रविवार को एसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तीनों बदमाश मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनूघाट के पास से गिरफ्तार किए। इनमें मऊ के मोहम्मदाबाद इलाके में गोहना कुतुबपुर का रहने वाला अजय चौहान और राजकुमार चौहान हैं। तीसरा साथी रामप्रवेश कुशवाहा गाजीपुर में छावनी लाइन इलाके में रहता है। इनके पास से एक बाइक, चार महंगे मोबाइल फोन व कई एटीएम कार्ड मिले हैं।
पूछताछ में तीनों ने देवरिया जिले में 70 से ज्यादा लोगों के खातों से जालसाजी के जरिए रकम उड़ाने या ऑनलाइन शॉपिंग करने की बात स्वीकार की है। देवरिया के साथ-साथ गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ व पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय यह गिरोह दो करोड़ से ज्यादा रकम की हेरफेर कर चुका है। गिरोह का सरगना मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना इलाके के कुतुबपुर में रहने वाला लक्ष्मन यादव है, जिस तक पहुंचने की कोशिश जारी है।