{"_id":"573a08a04f1c1bd918ac7cef","slug":"caught-four-animal-traffickers-thirty-animals-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पशु तस्कर पकड़े गए, तीस पशु बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पशु तस्कर पकड़े गए, तीस पशु बरामद किए
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 16 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थाने में पकडे गए पशु तस्कर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी के लिए बंगाल जा रही जानवरों से लदी दो ट्रकों को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई में चार पशु तस्कर भी पकड़े गए। जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। सभी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पशु महराजगंज के सिसवा बाजार से बंगाल भेजे जा रहे थे।
पथरदेवा चौकी प्रभारी गुफरान को मुखबिर से सूचना मिली कि कंचनपुर के रास्ते जानवरों से लदी गाड़ी बिहार जा रही है। रविवार की देर रात पुलिस ने तरकुलवा थानाक्षेत्र के कचनपुर-पकहा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी बीच एक ट्रक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया।
तीन लोग गाड़ी के अंदर बैठे मिली। उनकी पहचान कुशीनगर, हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनिहवा गांव निवासी जितेंद कुमार, बिहार के बांका जिला के बाराहाट राजापुर गांव निवासी परवेज और मुहम्मद जुबेर के रुप में हुई। गाड़ी के अंदर से बीस पशु बरामद किए गए। तीनों तस्करों के साथ पशुओं से लदी गाड़ी तरकुलवा थाने लाई गई। तीनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर पशुओं को जनता के बीच सौंप दिया। टीम में राजेश कुमार, इंद्रेश शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं गौरीबाजार के बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण यादव ने चौकी के पास रविवार की रात घेराबंदी की। इसी बीच पशुओं से लदी डीसीएम को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देख तीन तस्कर मौके से भाग निकले। गाड़ी से पुलिस ने गोपालगंज के विजयपुर थानाक्षेत्र के हरदीया निवासी संजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के अंदर दस बछड़े पाए गए। गौरीबाजार एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पशुओं को सुपुर्द करने की की प्रक्रिया की जा रही है।