फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cattle smuggler fled after seeing police

पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागे पशु तस्कर

Sat, 19 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 19 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
cattle smuggler fled after seeing police
पुल‌िस काे देखकर पशु तस्‍कर फरार - फोटो : demo

विज्ञापन
देवरिया के रामपुर कारखाना नौतन हथियागढ़ के पास गुरुवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी है। पशु तस्कर गाड़ी लेकर बिहार जा रहे थे। धरपकड़ में तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। पिकअप से आठ पशु बरामद हुए हैं। अज्ञात तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर रात एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह साथी पुलिसकर्मी शैलेश, जितेंद्र, नरेंद्र के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

 

नौतन हथियागढ़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से पशुओं के बिहार जाने की सूचना दी। तस्करी के सूचना पर एसओ ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर पिकअप को कुछ दूर पर खड़ी कर भाग निकले।

विज्ञापन

थानेदार ने सिपाहियों के साथ खोजबीन की। लेकिन रात होने के कारण आरोपी तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने आई। गाड़ी से आठ पशुओं को बरामद किया गया। दो जानवरों की हालत गंभीर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पशुओं से लदी पिकअप तस्करी के लिए बिहार जा रही थी। घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई।

लेकिन वह मौके से फरार हो गए। गाड़ी के नंबर और मुखबिर के जरिए पशु तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed