फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   buisinessman on road against murder of e rikshaw driver

ई-रिक्शा चालक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
buisinessman on road against murder of e rikshaw driver
एएसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
देवरिया। ई-रिक्शा चालक कपिलदेव मद्धेशिया की हत्या के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी सड़क पर उतर गए। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। एएसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। 
विज्ञापन

नगर गल्ला एवं किराना कमेटी के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर मद्धेशिया ने कहा कि नगर में व्यापारियों पर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक तरफ लूटपाट के इरादे से बड़े कारोबारियों का उत्पीड़न हो रहा है। वहीं, रिक्शा, ठेला चलाकर जीविकोपार्जन में लगे लोग भी नहीं बख्शे जा रहे। मृतक के पिता ललित मद्धेशिया जन्मजात दिव्यांग हैं। बेटे की हत्या न्यू कॉलोनी में भोर के वक्त कर दी गई। इससे उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। इस घटना से व्यापारी समाज में आक्रोश है। पुलिस घटना का पर्दाफाश कर शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान संरक्षक विजय बरनवाल, गंगासागर साहू, पंकज बरनवाल, कुसमाकर त्रिपाठी, आशीष बरनवाल, जवाहर लाल बरनवाल, अजय नांगलिया, विजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में वैश्य समाज ने गरुलपार स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक कर ई-रिक्शा चालक की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि कपिलदेव परिवार में अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी हत्या से परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। प्रशासन हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं करता तो वैश्य समाज बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा आंदोलन करेगा। बैठक में राजेश जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, कृपा निधान, अटल बरनवाल, गोरखनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed