फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brothers stabbed

भाई-बहन पर चाकू से हमला

Tue, 21 Feb 2017 10:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 21 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Brothers stabbed
knife
एकौना (ब्यूरो)। बेलवा दुबौली गांव में रात को छत पा सो रहे भाई-बहन पर रिश्तेदारी के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। बेेलवा दुबौली निवासी देशराज साहनी की 10 वर्षीय बेटी साधना साहनी और छोटा भाई सात वर्षीय अजय साहनी छत पर सो रहे थे। इस दौरान चचेरी बहन की ससुराल के दो लड़कों ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर साधना भाई को बचाने के लिए लिपट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। चाकू से हमला करने वाले के भाई की ससुराल बेलवा गांव में हैं। विवाद शादी को लेकर बताया जा रहा है। घायल अजय के बड़ी बहन से कुछ दिन पहले शादी की चर्चा चल रही थी। एक सप्ताह पहले लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बकौल देशराज जिससे खार खाए लड़के ने फोन पर लड़की के भाई की हत्या की धमकी दी थी। रात को प्राणघातक हमला कर दिया। थानाध्यक्ष एकौना विजय नरायन ने कहा कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed