फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bride refused marriage

दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Sat, 27 May 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 27 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bride refused marriage
marriage
बरहज। मईल थानाक्षेत्र के एक गांव में आई बारात में मंडप में दूल्हे की जगह किसी और को देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। माहौल बिगड़ता देख बाराती खिसक लिए। लड़की के घरवालों का कहना था कि किसी और लड़के को दिखाकर लड़के वाले ठगना चाहते थे। लड़का उम्रदराज और दिव्यांग बताया जा रहा है।
विज्ञापन


तेलिया कला गांव निवासी विष्णु दयाल मछली व्यवसायी हैं। उनके पांच संतानों में सबसे बड़ी बेटी नेहा की शादी मध्यप्रदेश के भिलाई-दुर्ग कुसीपार निवासी रुपनाथ साहनी के बेटे अवध बिहारी साहनी से तय हुई थी। परिजनों का कहना है कि वर पक्ष मदनपुर थानाक्षेत्र के केवटलियां गांव का रहने वाले हैं लेकिन मध्यप्रदेश में बसे हैं। नेहा का रिश्ता तय होने के बाद उसके पिता ने लड़के को देखने के साथ शादी का तय कर दी। 26 मई को बारात का दिन तय किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहुंचे बारातियों के आवभगत में लोग लगे थे।


एक ओर शहनाई की गूंज तो दूसरी ओर महिलाएं मंगलाचार कर रही थीं। लोगों का कहना है कि द्वार पूजा के समय से ही लोग आपस में दूल्हे लेकर कानाफूसी करने लगे। मंडप में पहुंचे दूल्हे को देख दुल्हन नेहा ने शादी से इन्कार कर दिया। पूरी रात चली पंचायत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। एसओ ने कहा कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed