फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike after collision assault, firing

बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, फायरिंग

Sun, 24 Jan 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 24 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की आपस में भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। विवाद के बाद किसी पक्ष ने हवा में गोली चलाकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के रामगुलाम टोला निवासी भोला जायसवाल की मोहन रोड पर दवा की दुकान है। शनिवार को दुकान में बंद करने के बाद भोला और उनके साथी अमित सिंह कैस लेकर घर जा रहे थे।

रेलवे क्रॉसिंग से आगे रामगुलाम टोला में जैसे ही दोनों बाइक सवार पहुंचे। दूसरे की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट के बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पक्ष ने हवा में गोली चला दी। फायरिंग से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

कोतवाल ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। भोला जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों ने मारपीट के बाद उनका एक लाख रुपये से अधिक लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबे के बीच मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच। भीड़ देखकर आरोपी भाग निकले। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विवाद की असली वजह शराब के नशे में आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। विवाद के बाद मोहल्ले में दोनों तरफ के लोग लामबंद हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed