{"_id":"580e43314f1c1bcf75bc297b","slug":"babu-suspended-and-the-line-spot-tsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू निलंबित और टीएसआई को लाइन हाजिर किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबू निलंबित और टीएसआई को लाइन हाजिर किया
देवरिया
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइंस रोड पर अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फालोअर से रिश्वत लेने पर एसपी ने अपने कार्यालय के बाबू को निलंबन का फरमान सुना दिया। घूस लेकर गाड़ी छोड़ने के आरोप में यातायात प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। एक होमगार्ड को हिरासत में लिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है।
सोमवार दोपहर एसपी मोहम्मद इमरान, एएसपी एनके सिंह कार्यालय में बैठकर जन शिकायत सुन रहे थे, तभी एक फॉलोअर पहुंचा। उसने वेतन विसंगतियों से संबंधित शिकायती पत्र दिया और कहा कि रुपये देने के बाद भी उनका काम कार्यालय के बाबू ने नहीं किया। एसपी ने तत्काल बाबुओं को तलब किया और पूछा कि रुपये लिए तो काम क्यों नहीं किया?
रुपया कोई खुशी में देता है। एसपी के सामने आरोपी बाबू ने सात सौ रुपये लेने की बात स्वीकार की। एसपी कुछ कहते इसी बीच एएसपी ने कहा कि बाबू पद ही ऐसा है, मैं भी परेशान हूं। नाराज एसपी ने कार्यालय में तैनात एचसीपी को आरोपी बाबू का निलंबन टाइप कराने का आदेश दिया और उठकर चले गए। कुछ देर बाद किसी ने एसपी से फोन कर शिकायत की सुभाष चौक पर यातायात प्रभारी मोहन यादव चेकिंग के नाम पर उगाही कर रहे हैं। तस्दीक को एसपी खुद निकल पड़े। सुभाष चौक पर पहुंचे तो जाम लगा था।
विज्ञापन
बगल में खड़ा एक होमगार्ड 100 रुपये ले रहा था। एसपी ने होमगार्ड को हिरासत में लेने का आदेश दिया और टीएसआई को लाइन में आमद कराने की बात कही। एसपी के पीआरओ जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बाबू के निलंबन का आदेश अभी टाइप नहीं हुआ है। दूसरी ओर जाम की शिकायत के बाद सोमवार को एसपी ने अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों को सीज करने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी के भ्रमण के बाद यातायात प्रभारी ने घंटों अभियान में लगे रहे।