फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arrested four people, including female head

महिला प्रधान समेत चार लोग गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Arrested four people, including female head
मंगलवार की रात नाकेबंदी कर सर्च करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर तारबाबू समेत 18 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों का पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन



बनकटा थानाक्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव के खड़वा टोला निवासी हिस्ट्रीशीटर तारबाबू यादव क्षेत्र का बड़ा गो तस्करी है। मंगलवार की शाम भाटपाररानी पुलिस को सूचना मिली कि पशुओं की खेप तस्करी के लिए वाहन पर लादा जा रहा है। हरकत में आई भाटपाररानी पुलिस तारबाबू यादव के घर पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही तारबाबू और असलहा से लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान तारबाबू ने पुलिस को लक्ष्य बनाकर फायरिंग भी की। संयोग ठीक था कि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन


पथराव के दौरान भाटपाररानी एसओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। बदमाशों का रुख देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसकी जानकारी होने पर रात करीब आठ बजे एसपी प्रभाकर चौधरी समेत करीब 15 थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके अलावा पीएचसी और क्यूआरटी भी गांव मेें पहुंच गई। रात दो बजे तक एसपी के नेतृत्व में गांव के खड़वा टोला पश्चिम, खड़वा टोला दक्षिण और खड़वा टोला मध्य की घेराबंदी कर एक-एक घर का सर्च ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ गजेंद्र राय की तहरीर पर गांव की प्रधान तारबाबू की पत्नी राजकुमारी देवी, ममता देवी, हिस्ट्रीशीटर तारबाबू यादव, उसका भाई छोटेलाल यादव, पप्पू, हृदयानंद यादव, बबलू यादव, लालबाबू, मदन यादव, अमरजीत यादव, सुजीत, विजय बहादुर, नागेंद्र, रूदल यादव, संतोष यादव, सरिता देवी, बनकटा के कोठिलवा गांव निवासी भोला कुशवाहा, सिवान के अहमद समेत 20 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर असलहा से लैस होकर हमला करना आदि कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।


इस घटना की बाबत एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि तारबाबू की पत्नी राजकुमारी देवी, ममता देवी, भोला कुशवाहा और सिवान जिले के अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मौके से दो पिकअप, गोकशी का 85 हजार नकद रुपये, दो बछड़ा और एक तमंचा बरामद किया गया है। गांव पर पुलिस नजर रख रही है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed