फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrest one person demand money to bank manager

बैंक मैनेजर को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 Jun 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 14 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrest one person demand money to bank manager
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खुखुंदू शाखा के पूर्व प्रबंधक की गोपनीय सूचनाएं सार्वजनिक करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। साइबर क्राइम कंट्रोल सेल और खुखुंदू पुलिस को संयुक्त रूप से यह सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पकड़ा गया युवक खुखुंदू का निवासी है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खुखुंदू शाखा पर विपिन सागर मैनेजर के पद पर तैनात थे। इस समय वह बरेली जिले में हैं। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की थी कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से गोपनीय सूचनाएं सार्वजनिक कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। एएसपी उत्तरी गणेश प्रसाद साहा ने साइबर क्राइम को जांच का आदेेश दिया। खुखुंदू पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम सेल के प्रभारी आलोक सोनी व खुखुंदू एसओ भूूपेंद्र कुमार सिंह सलेमपुर रोड पर घटना पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले के खुखुंदू चौराहे पर होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस गोयल निवासी अमवा पांडेय खुखुंदू बताया। उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed