{"_id":"58f2559b4f1c1b791ecf9284","slug":"anarchists-set-fire-in-the-stalk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने डंठल में लगा दी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने डंठल में लगा दी आग
देवरिया
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने आग बुझाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। खेमादेई और चौमुखा गांव के बीच गेहूं की डंठल में आग पकड़ लिया। पछुआ हवा की वजह से आग चोरों तरफ फैल गई। खेत में लगी गेहूं की फसल को बचाने के लिए कई गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोगों के सहयोग से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। अगर लोगों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जल गई होती। अगलगी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी मो. इमरान ने डंठल जलाने वालों पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया है।
बावजूद इसके अराजकतत्वों ने खेमादेई और चौमुखा गांव के बीच डंठल में शनिवार को दोपहर में आग लगा दी। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। आग खेत में खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ने लगी। आग पर काबू पाने के लिए अरहर के पौधे से कई गांव के लोग कोशिश करने लगे। इस दौरान अग्निशमन केंद्र का वाहन भी पहुंच गया। इसके सहयोग से लोगों ने आग बुझाई।
आग में कुछ लोगों का खेत में रखा गेहूं का बोझ जला है। सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि आग लगी थी। इसमें कई एकड़ तक सिर्फ डंठल जला है। अगर लोगों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो गेहूं का फसल भी जला होता।