फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after death of boy people angry

मासूम की मौत के बाद क्लीनिक पर हंगामा

Mon, 18 Feb 2019 12:02 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
after death of boy people angry
शुभम की मौत के बाद रोती हुई मां। - फोटो : amar ujala
खुखुंदू। चार माह के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर बवाल किया। मामला शनिवार की देर रात का है। पीड़ित परिवार के लोग मासूम का शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, क्लीनिक के लोगों ने भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी रामदुलारे कुशवाहा की चौराहे पर साइकिल की दुकान है। शनिवार की दोपहर उसके चार माह के बच्चे शुभम को निमोनिया की शिकायत हुई। पत्नी अनुराधा अपने देवर रामनिवास कुशवाहा के साथ खुखुंदू के एक निजी क्लीनिक पर पहुंची। डॉक्टर ने कुछ देर बाद दवा देकर छोड़ दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर पुन: दोनों शाम को बच्चे को लेकर क्लीनिक पर पहुंचे। फिर बच्चे को एक इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। रामदुलारे का आरोप है कि बच्चे को लेकर पत्नी अभी कुछ दूर ही गई थी कि उसके नाक से खून आ गया और सांस रुक गई। आनन-फानन बच्चे को लेकर फिर क्लीनिक पर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अनुराधा के चीखने-चिल्लाने पर वहां के कुछ स्टाफ ने सहानुभूति की जगह दवा और पर्ची छीनकर मेरे भाई रामनिवास की पिटाई कर दी। पत्नी, भाई को धक्का देकर क्लीनिक से भगा दिया गया। उधर, जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष शव लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामदुलारे ने डॉक्टर और कुछ स्टाफ पर मारपीट, लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उधर, क्लीनिक पर भी खड़े एक चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इनसेट..
बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था शुभम
खुखुंदू। तीन बेटियों के बाद जगह-जगह मन्नत पर शुभम पैदा हुआ था। चार माह पूर्व शुभम के जन्म होने पर घर में खुशहाली थी। चारों तरफ जश्न का माहौल था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। रामदुलारे की तीन बेटी खुशबू (5), अर्चना (3), शिवांगी डेढ़ वर्ष के बाद जब घर में लड़का पैदा हुआ तो मानों मां अनुराधा को दुनिया की सारी खुशियां ही मिल गई। पिता रामदुलारे को भी बेटा होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मिठाई बांटकर सबके साथ खुशियां मनाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि यह खुशी कुछ महीने में ही दुख में बदल जाएगी। शनिवार की देर शाम घर का इकलौता चिराग बुझ गया। पल भर में ही सारी खुशियां गम में बदल गईं। मां अनुराधा घटना के बाद बेसुध पड़ी हैं। मासूम की मौत से गांव का माहौल गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed