फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Activated SIM vendors busted

एक्टीवेट सिम बेचने वालों का भंडाफोड़

Sun, 11 Dec 2016 10:38 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 11 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Activated SIM vendors busted
एसपी ने प्रेसवार्ता कर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। फर्जी पहचान पत्र, एक्टीवेट सिमकार्ड बचने वाले संगठित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार हो गए हैं। कई वर्षों फर्जीवाड़े का खेल सिंधी मिल के कोचिंग सेंटर में चल  रहा था।
विज्ञापन


विधायक को धमकी, सांसद बनकर डीआईओएस से सेंटर बनवाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। मास्टरमाइंड साइबर अपराधी निकला, गूगल की मदद से कई विधानसभा की वोटरलिस्ट, दूरदराज के फोटो डाउनलोड कर धोखाधड़ी का काम करता था। करीब दो लाख रुपये प्रतिमाह आमदनी होती थी। धोखाधड़ी से तैयार की गई आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी मोहम्मद इमरान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि फर्जी पहचान पत्र पर एक्टीवेट सिमकार्ड बेचने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद प्रभारी कोतवाल, एसएसआई मृत्युंजय पाठक, बीबी सिंह, दरोगा संतोष सिंह, सर्विलांस सेल के विमलेश सिंह और राहुल सिंह की टीम लगाई गई। सुभाष चौक के पास टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान भटवलिया निवासी रविन्द्र नाथ सिंह, रानीघाट निवासी भीम गुप्ता के रुप में हुई। तलाश के दौरान उनके पास से काफी फर्जी आईडी मिली। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सिंधी मिल में जीआईआईटी कोचिंग चलाने वाले देवेंद्र कुशवाहा के यहां काम करते हैं। नेट से मतदाता सूची, गूगल से कई लोगों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी पहचान पत्र बनाकर धोखाधड़ी काम करते थे। इसे ‘मसाला’ कहकर तैयार किया जाता था।


जिसके बाद पुलिस ने कोचिंग संचालक राघवनगर निवासी देवेंद्र कुशवाहा, खुखुंदू मकुनही निवासी मयंक तिवारी, गायत्रीपुर पिड़रा रोड निवासी राहुल बरनवाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से तीन लैपटॉप, पांच सीपीयू, पांच प्रिंटर, साठ हजार मतदाता पहचान पत्र, आठ मोबाइल, 67 हजार रुपये नकद, 26 एक्टिवेटेड सिमकार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed