{"_id":"5ca4da99bdec2214586c4238","slug":"91554307737-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चौराहे पर सामान खरीदने गई एक महिला की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रामपुर कारखाना के बलियवां चौराहे पर बुधवार की देर शाम हुआ। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बलियवां गांव निवासी मीरा 40 पत्नी छट्ठू मद्धेशिया बुधवार की शाम को कुछ सामान खरीदने बलियवां चौराहे पर गई थीं। अभी वह सड़क पार कर रही थीं कि देवरिया की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होकर मीरा छटपटाने लगी। महुआडीह का रहने वाला बाइक सवार बबलू 24 पुत्र रामबचन भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। बबलू का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे मीरा के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत रामपुर कारखाना के एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है।