फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केडी और मुलायम दूसरी जेल भेजे गए

केडी और मुलायम दूसरी जेल भेजे गए

Sat, 05 Jan 2019 10:22 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
केडी और मुलायम दूसरी जेल भेजे गए
देवरिया जेल - फोटो : ANI
देवरिया। जिला जेल में बंद बदमाश केडी सिंह और मुलायम यादव को शनिवार की शाम को दूसरी जेल के लिए रवाना कर दिया गया। दो एसआई और 15 सिपाही उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एक को फतेहगढ़ और दूसरे को बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

देवरिया जिला जेल में माफिया अतीक अहमद, केडी सिंह और मुलायम सिंह जैसे दुर्दांत अपराधी बंद थे। इसके चलते यहां की व्यवस्था बिगड़ गई थी। जिला जेल में लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल की पिटाई में अतीक अहमद का नाम आया। इसके बाद यह जेल सुर्खियों में आ गई। शासन ने 31 दिसंबर को उसे बरेली जेल के लिए ट्रांसफर कर दिया। डीएम ने केडी सिंह और मुलायम यादव की भी जेल बदलने के लिए शासन को चिट्टी लिखा था। शुक्रवार को शासन ने इसकी अनुमति दे दी थी। शनिवार की शाम सात बजे केडी सिंह को फतेहगढ़ और मुलायम यादव को बरेली सेंट्रल जेल के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस लाइंस से दो एसआई और 15 सिपाही सुरक्षा ड्यूटी में गए हैं। दोनों को एक ही वाहन से भेजा गया है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों बदमाशों को यहां से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed