{"_id":"5a788f294f1c1ba0268b87cd","slug":"81517850409-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट विक्रेता के लूट कर गोली मारने में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट विक्रेता के लूट कर गोली मारने में केस दर्ज
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा में लूट व गोली काण्ड में घायला मुस्तुफा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। मीट विक्रेता को गोली मारकर रकम और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल दुकानदार का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
कुशीनगर के पटहेरवा थाना के सोनबरसा नोनिया पट्टी निवासी मुस्तुफा तरकुलवा के बंजरिया बाजार में मीट की दुकान चलाते हैं। हर रोज की तरह मुस्तुफा रविवार को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे वह खनुआ नाले के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर मुस्तफा से आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने उनके पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने मुस्तफा के पिता वकील साह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने लूट वाले स्थान से बदमाशों की बाइक बरामद की है। बाइक पर दो नंबर प्लेट हैं। एक पर यूपी 53 डब्लू 3973 है, जो प्लेटिना गोरखपुर के भूपेंद्र कुमार भारती के नाम है। दूसरा नंबर बीआर 29 वाई 5866 है, जो अपाची बाइक का नंबर है और गुड्डी देवी के नाम है।
विज्ञापन
इनसेट
असलहा और कारतूस भी मिला : वकील साह
तरकुलवा। वकील साह का आरोप है कि लूट के दौरान बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। भागते समय वहां उनका असलहा और दो जिंदा कारतूस भी गिर गए थे। उनका कहना है कि पुलिस असलहा और कारतूस भी कब्जे में लिया है।