फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रहस्यमय ढंग से लापता हुई आंगनबाड़ी सहायिका, अपहरण का केस दर्ज

रहस्यमय ढंग से लापता हुई आंगनबाड़ी सहायिका, अपहरण का केस दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से लापता हुई आंगनबाड़ी सहायिका, अपहरण का केस दर्ज
आंगनबाड़ी सहायिका लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन


खामपार थाना के ग्राम बरईपार पांडेय गांव का मामला
शौचालय की दीवारों व आसपास मिला खून, घसीटने के भी निशान
पति से विवाद के कारण गांव पर अकेले रहती थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बरईपार पांडेय गांव की आंगनबाड़ी सहायिका मंगलवार की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। दरवाजे के बाहर स्थित शौचालय व उसकी दीवारों पर भारी मात्रा में खून और करीब सौ मीटर तक किसी को घसीटने के निशान मिले हैं। घरवाले अनहोनी की आशंका में सहमे हैं। महिला के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। शाम को फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

बरईपार पांडेय गांव निवासी विजय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ में मकान बनाकर रहते हैं। उनके दो बेटे शेषमणि, चंद्रमणि और 20 वर्षीय बेटी रीना भी पिता के साथ ही रहती है। पत्नी कमलेश आंगनबाड़ी सहायिका और गांव में ही पुश्तैनी मकान के बगल में टीनशेड डालकर रहती हैं। बताते हैं कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला का छोटा बेटा चंद्रमणि मकान की मरम्मत के लिए इन दिनों गांव आया है। बुधवार की सुबह वह मां के घर की ओर गया तो उधर काफी खून गिरा हुआ था। शौचालय के अंदर व दीवारों पर भी खून पसरा था। बाहर निकल देखा तो करीब सौ तक किसी को घसीटकर बांस के झुंड की तरफ ले जाने और फिर वहां चार पहिया वाहन के आने-जाने के निशान थे। काफी ढूंढने के बाद भी मां का पता नहीं चलने पर अनहोनी की आशंका से सहमे चंद्रमणि ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ दिनेश यादव, थाना प्रभारी अवधेश यादव, भाटपाररानी एसओ सुदेश शर्मा दलबल सहित पहुंच गए। उन्होंने महिला की गांव के चारों तरफ खोजबीन कराई, कोई सुराग नहीं मिल सका। फॉरेंसिक टीम ने खून के धब्बों व घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ दिनेश यादव ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। आगे जैसी स्थिति आएगी उसी अनुसार केस में तब्दीली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed