{"_id":"5c72cc1fbdec22738e36bcf0","slug":"61551027231-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या में बेटे और प्रेमिका पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की हत्या में बेटे और प्रेमिका पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Murder
देवरिया। घर में सो रहे पिता को जलाकर मारने के मामले में बेटे और उसकी प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना देवरिया खास मोहल्ले की गत 25 जुलाई की रात की है। कोर्ट के आदेश सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
हरिहर के बड़े बेटे जितेंद्र का कहना था कि छोटा भाई अर्जुन मोहल्ले की रहने वाली चार बच्चों की मां सुनैना से प्रेम करने लगा। वह उसे घर में रखना चाह रहा था, लेकिन विरोध के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। जितेंद्र का आरोप है कि 25 जुलाई की रात को अर्जुन अपनी प्रेमिका सुनैना के साथ घर आया और कमरे में सो रहे पिता हरिहर पर मिट्टी के तेल फेंककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अर्जुन और उसकी प्रेमिका सुनैना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी सदर कोतवाल शिवबचन सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।