फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीट को लेकर स्टेशन पर छात्रों, परिवारवालों का हंगामा

सीट को लेकर स्टेशन पर छात्रों, परिवारवालों का हंगामा

Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सीट को लेकर स्टेशन पर छात्रों, परिवारवालों का हंगामा
- रिजनों ने शिकायत पुस्तिका में दर्ज की शिकायत
विज्ञापन

- मंगलवार की रात एक बजे सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। टूर पर जा रहे छात्रों को सीट न मिलने पर परिवारवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। छात्रों के सीट पर बैठे लोगों को उठाकर उन्हें बैठाया। इसके चलते कविगुरु एक्सप्रेस करीब 40 मिनट से अधिक समय तक यहां रूकी है। परिवारवालों ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज की।

शहर के जीवन मार्ग सोफिया हॉयर सेकेंड्री स्कूल के 90 छात्रों का टूर कोलकाता जा रहा था। मंगलवार को कवि गुरू एक्सप्रेस में सभी का रिजर्वेशन स्लीपर क्लास के एस-2 से एस-5 बोगी में था। रात एक बजे के करीब ट्रेन सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। छात्रों को अलग-अलग बोगी में बैठाने को लेकर परिवारवाले नाराज हो गए। दूसरी तरफ उनकी सीट पर दूसरे लोग कब्जा कर सोए हुए थे। इस प र परिवारवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। आरक्षित सीट पर बैठे लोगों को हटाकर छात्रों और शिक्षकों को बैठाया। परिवारवालों ने स्टेशन पर शिकायत पुस्तिका में रेलवे की व्यवस्था के विरुद्ध शिकायत दर्ज की। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय का कहना है कि सीट को लेकर हंगामा हुआ था। सभी को आरक्षित सीट पर बैठाकर मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed