फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जालसाजों ने बैंक में ही युवक को चकमा देकर उड़ा लिया पैतीस हजार रुपये

जालसाजों ने बैंक में ही युवक को चकमा देकर उड़ा लिया पैतीस हजार रुपये

Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जालसाजों ने बैंक में ही युवक को चकमा देकर उड़ा लिया पैतीस हजार रुपये
जालसाजों ने चकमा देकर 35 हजार उड़ाए
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में युवक के पीछे खड़े दिखे जालसाज
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे के पास स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 35 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा युवक जालसाजी का शिकार हो गया। दो जालसाज चकमा देकर रुपये लेकर चंपत हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पीड़ित ने जालसाजों के चेहरे की पहचान की तो उसके पीछे कतार में जालसाज खड़े दिखे। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग सहमें हैं। क्षेत्र के मझवलिया निवासी रूदल कुशवाहा शुक्रवार की दोपहर को सेंट्रल बैंक की शाखा से 35 हजार रुपये निकालकर रकम मिलाने लगे। इसी दौरान एक जालसाज उनके पास पहुंच गया और कागज की गड्डी में ऊपर दो हजार रुपये का नोट लगाकर गड्डी को दो लाख रुपये बताकर उन्हें देने लगा। कहा कि भाई मैं गोरखपुर में एक दुकान पर काम करता था। मालिक तीन माह से वेतन नहीं दिया। मैं दो लाख रुपये लेकर भागा हूं। यही कहते हुए जालसाज बैंक की सीढ़ी पर पहुंच गया। सीढ़ी पर उनकी संख्या दो हो गई। दोनों गड्डी मुझे थमा कर मेरा 35 हजार रुपये लेकर थाना रोड के तरफ भाग निकले। जब मैं गड्डी देखा तो सिर्फ एक दो हजार रुपये का एक नोट था। बाकी सब कागज था। काफी खोजबीन करने पर उनका कही पता नहीं चला। फिर बैंक पहुंचकर आपबीती बताने पर सीसीटीवी फुटेज से जालसाज बैंक में पीछे कतार में दिखे। बताते चले कि बैंक में हमेशा पुलिस की ड्यूटी रहती है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा तहरीर मिली है, सीसीटीवी फुटेज से जालसाजों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed