{"_id":"5b5b52f34f1c1b466d8b73c2","slug":"41532711667-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी को भेजा जेल
23 की रात को संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई थी मौत
पति समेत सात लोगों पर सदर कोतवाली में दर्ज हुआ है केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के पंजाबी गली अंसारी रोड मोहल्ले में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले के आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। विवाहिता की मां की तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर दहेज केस दर्ज है।
सिवान जिले के चैनपुर की रहने वाली काजल वर्मा (24) की शादी देवरिया सदर कोतवाली के पंजाबी गली, अंसारी रोड के रहने वाले विकास वर्मा के साथ हुई थी। विकास वर्मा की शहर के मझगांवा गली में आभूषण की दुकान है। विकास के फोन पर अधिक देर तक बात करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद काजल के कमरे से आग की लपटें उठने लगी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काजल की मां ऊषा देवी पत्नी भरत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पति विकास वर्मा, लल्लन वर्मा, विनोद, मनोज वर्मा, नूतन वर्मा, सरिता, सुधा के खिलाफ मारपीट और दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। प्रभारी कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी विकास वर्मा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।