फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जमीन पर कब्जा के प्रयास के विरोध में आज बंद रहेगा गल्ला मंडी

जमीन पर कब्जा के प्रयास के विरोध में आज बंद रहेगा गल्ला मंडी

Wed, 17 Jan 2018 05:54 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा के प्रयास के विरोध में आज बंद रहेगा गल्ला मंडी
प्रेसवार्ता गल्ला व्यपार मंडल के पूर्व अध्यक्ष व गिरजा शंकर पत्नी शशी जायसवाल ने प्रेसवार्ता किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर की एक बेशकीमती जमीन पर सदर विधायक जन्मेजय के बेटे ने कब्जे का प्रयास किया। इससे गल्ला व्यापारियों में नाराजगी है। विरोध में बुधवार को गल्ला मंडी बंद रखने का ऐलान किया है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विधायक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करेंगे। गल्ला व्यापारी गिरजा शंकर जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चकियवां में उनकी पुश्तैनी जमीन है। आरोप लगाया कि 13 जनवरी को विधायक के बेटे कई समर्थकों के साथ जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन

गिरजा शंकर ने बताया कि वह शिकायत लेकर सदर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की, उल्टे डांटने लगे। एसपी राकेश शंकर से भी मुलाकात की। मगर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उसी रात पत्नी शशि जायसवाल के साथ वह गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। शशि ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह सीएम से भेंट हुई। उन्होंने पूरी बात गंभीरता से सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। गिरजा ने कहा कि वह विधायक से मिलने उनके घर भी गए थे, लेकिन भगा दिया गया। इस दौरान गल्ला व्यापार थोक एवं फुटकर विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल ने कहा कि जमीन पर कब्जे के प्रयास के विरोध में बुधवार को गल्ला मंडी बंद रहेगी। कलेक्ट्रेट पर व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता है। संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि साथी व्यापारी की जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारी का आरोप बेबुनियाद : विधायक
सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि व्यापारी का आरोप बेबुनियाद है। उनका बेटा जमीन पर कब्जा करने नहीं गया था। यह पूछने पर व्यापारी का कहना है जब वह विधायक से मिलने उनके गांव गया तो उसे भगा दिया गया, इस पर विधायक ने कहा कि इस संबंध में शिकायत लेकर उनके पास कोई नहीं आया था। मै तो व्यापारी को पहचानता तक नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed