{"_id":"5ab3e4684f1c1b4d0a8b64ab","slug":"31521738856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद में चार घंटे तक पड़ा रहा युवक का शव
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
लार। चनुकी घाट पुल के नीचे छोटी गंडक नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची भाटपाररानी व लार की पुलिस सीमा विवाद में चार घंटे तक उलझी रही। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने हल्का लेखपाल बुलाकर सीमा का निर्धारण किया। इसके बाद लार पुलिस शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के चनुकी घाट के नीचे बृहस्पतिवार की सुबह नहाने गए कुछ युवकों ने नदी के बीच में एक युवक का औंधे मुंह शव देखा। शव देख नदी में स्नान कर रहे युवक भागने लगे। इसके बाद किसी युवक ने सूचना यूपी-100 को दी। सूचना के बाद पहुंची लार व भाटपाररानी पुलिस सीमा विवाद के चलते चार घंटे उलझी रही। इसकी सूचना किसी ने एसपी को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रोहन पी कयन ने भाटपाररानी व लार एसओ को मौके पर पहुंचने को कहा। एसपी के निर्देश के बाद हरक्कत में आए दोनों एसओ आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुुंचे। सीमा विवाद की बात को हल कराने को लेकर हल्का लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल ने नक्शा देख नदी को लार थाना क्षेत्र बताया। एसओ लार श्रवण यादव ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक लाल चेक शर्ट हाफ जैकेट व नीला पैंट पहना हुआ था। देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।