फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राज्य कर्मचारी पर दुष्कर्म का केस

राज्य कर्मचारी पर दुष्कर्म का केस

Sun, 24 Feb 2019 10:23 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी पर दुष्कर्म का केस
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सिद्धार्थनगर जिले में शिक्षा विभाग में तैनात एक कर्मचारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामला 13 जनवरी का है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इसी कर्मचारी पर शनिवार को भी खामपार थाने में कुशीनगर की एक महिला ने नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दी गई तहरीर भाटपाररानी इलाके के एक गांव की रहने वाली 36 वर्षीय महिला का कहना है कि वह काम के सिलसिले में गोरखपुर आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के विकासनगर बरगदवा निवासी राकेश मणि त्रिपाठी से हुई। बातचीत में उसने खुद को सिद्धार्थनगर में शिक्षा विभाग का कर्मचारी बताते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि 13 जनवरी को वह मुझे लेकर बैतालपुर गया और सड़क किनारे एक मकान में दुष्कर्म किया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन जब पुलिस केस दर्ज नहीं की तो कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल शिवबचन सिंह यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed