फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेल भेजा गया रिश्वत लेने वाला एफसीआई कर्मी

जेल भेजा गया रिश्वत लेने वाला एफसीआई कर्मी

Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जेल भेजा गया रिश्वत लेने वाला एफसीआई कर्मी
देवरिया। रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ेेे गए एफसीआई के तकनीकी सहायक को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया। आरोपी कर्मचारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से एफसीआई गोदाम पर तैनात कर्मचारी दहशत में नजर आए। इसके चलते रघवापुर गोदाम पर कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव में पूर्वांचल पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी संचालित है। किसानों का धान भी कंपनी खरीदती है। और धान की कुटाई कर एफसीआई गोदाम पर चावल की सप्लाई देती है। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप था कि एफसीआई गोदाम पर तैनात तकनीकी सहायक नितेश पांडेय चावल डिलेवरी के बदले प्रत्येक ट्रक 12 हजार रुपये मांगता था। नहीं देने पर चावल को डैमेज बताते हुए वापस कर दिया। इसकी शिकायत कंपनी के निदेशक वेदव्यास सिंह ने सीबीआई की एंटी करप्शन टीम लखनऊ से किया। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में देवरिया पहुंची टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार की शाम नितेश पांडेय को रघवापुर गोदाम से ही रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। सीबीआई एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नितेश पांडेय पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed