फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 arrested in yogesh jaiswal murder

मुठभेड़ में मन्नू समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 11:30 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in yogesh jaiswal murder
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाश। - फोटो : amar ujala
देवरिया। व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड के दूसरे आरोपी मन्नू यादव समेत दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। हत्या में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी उनके पास से बरामद की गई। एसपी की ओर से गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने मीडिया को बताया कि शनिवार की शाम छह बजे गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, कांस्टेबल उमेश चौहान, अरविंद और रणजीत सिंह के साथ शनिवार की शाम को मठिया माफी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान विशेष टीम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसआई संतोष सिंह, घनश्याम सिंह, कांस्टेबल मेराज, अरुण, धनंजय श्रीवास्तव, प्रशांत, राहुल, विमलेश और सुधीर भी पहुंच गए। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड का दूसरा आरोपी मन्नू यादव एक अन्य के साथ नकटा नाले पर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मन्नू यादव ने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और बुलेट मोटरसाइकिल से भागने लगे। इसी दौरान वे फिसल कर गिर गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मन्नू यादव निवासी पननहा, गौरीबाजार और दूसरे ने शैलेंद्र सिंह निवासी कैलानी, मईल बताया। दोनों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने रविवार को दोनों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी की ओर से गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है। 
विज्ञापन



विवेक का रिश्तेदार है शैलेंद्र
देवरिया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि योगेश जायसवाल की हत्या के मुख्य आरोपी विवेक सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई है। शनिवार की शाम मुठभेड़ में मन्नू यादव के साथ गिरफ्तार किया गया शैलेंद्र सिंह विवेक सिंह का दूर का रिश्तेदार है। मन्नू महाराष्ट्र के पुणे में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। गांव आने पर वह विवेक सिंह के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शरणदाताओं को चिह्नित कर रही पुलिस
देवरिया। हत्यारोपी विवेक सिंह और मन्नू यादव को फरारी के दौरान शरण देने वालों की पहचान में पुलिस लगी हुई है। कुछ लोगों का नाम विवेक ने कुछ का मन्नू यादव ने बताया है। उनके बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। जानकारी पुख्ता होने के बाद उन पर शिकंजा कसा जाएगा।





पांच हजार का इनामी विनय यादव गिरफ्तार
बनकटा। थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी निवासी पांच हजार के इनामी विनय उर्फ भोला यादव को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। बनकटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ सोहनपुर बाजार में किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर सक्रिय पुलिस बल को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार विनय उर्फ भोला यादव पांच हजार रुपये का इनामी है। उसे संबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई रामप्रताप यादव, उपेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, संगम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed