{"_id":"5cae3214bdec22140966f0ed","slug":"191554919956-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 11 Apr 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
deoria
deoria
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
लार। बैंक से पैसा निकालने दो दिन पूर्व घर से निकले बिजली निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे मिला है। चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताते हुए बेटे ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
थानाक्षेत्र के रावतपार अमेठिया के उमरदीन खान बिजली निगम से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार की सुबह 10 बजे वह बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक नहीं पहुंचने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह लार थानाक्षेत्र के लार-पिंडी मार्ग पर भस्करी गांव के सामने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास टहलने निकले लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। काफी कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त उमरदीन खान (65) निवासी रावतपार अमेठिया के रूप में हुई। उनके पास से यूनियन बैंक के चार पासबुक और खैनी की डिब्बी बरामद हुई। उनके चेहरे और सिर में चोट के निशान मिले। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। उमरदीन खान के बड़े बेटे ने तहरीर दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि मामले की तहकीकात में जुटा हूं।
उमरदीन के साथ एक माह पूर्व हो चुकी थी ठगी
उमरदीन खान 13 मार्च को बैंक से पैसा निकालने के लिए घर से निकले थे। बैंक पहुंच उमरदीन खान 20 हजार रुपये निकाल घर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश ठगों ने कागज की गड्डी देकर 20 हजार लेकर घारी गांव के तरफ भाग निकले। इस मामले में उमरदीन खान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।