{"_id":"5af47b1f4f1c1b58098b8e26","slug":"171525971743-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर खोल दिया विद्यालय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सील तोड़कर खोल दिया विद्यालय
Updated Thu, 10 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट के पकहा नौगांवा गांव में सील किये गए स्कूल का सील तोड़ कर स्कूल चलाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। मान्यता नहीं होने से बुधवार को नौगांवा में सील किए गए स्कूल को संचालक ने 24 घंटे में ही चालू कर दिया है। पठन-पाठन भी शुरू हो गया है। मामले की सूचना के बाद बीएसए ने स्कूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
शासन के फरमान के बाद गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच शुरू हुई थी। बीईओ डीएन चंद्र ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पांच स्कूलों को सील किया गया था। इसमें पकहां के नौगांवा में स्थित एनडीएईएम विद्यालय को भी सील किया गया था। निरीक्षण के दौरान इस विद्यालय के कर्मचारी भाग गए थे। बीईओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालय को सील कर दिया था। गुरुवार की सुबह अपने निर्धारित समय पर विद्यालय फिर से खुल गया। पठन-पाठन भी शुरू कर दिया गया। सूचना पर ब्लॉक समन्वयक रामबालक सिंह मौके पर पहुंचे। स्कूल के स्टॉफ की दलील थी कि उन्हें सील किए जाने की जानकारी नहीं है। वह विद्यालय पहुंचे तो सील पहले से टूटा था। बच्चे आ गए थे, लिहाजा पढ़ाई कराई गई। हालांकि कुछ देर बाद ब्लॉक समन्वयक ने छुट्टी करा दी। इस संबंध में प्रबंधक फारूक अंसारी का कहना था कि विद्यालय की मान्यता के लिए आवेदन कर रखा है। सील किए जाने की जानकारी नहीं थी। बाद में बीआरसी के माध्यम से सूचना मिली तो छुट्टी कर दी गई। मान्यता नहीं मिलने तक स्कूल को चालू नहीं किया जाएगा। उधर, बीएसए उपेंद्र कुमार का कहना था कि सील तोड़कर पढ़ाई किया जाना गंभीर मसला है। बीईओ को स्कूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।