फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

दो बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक लिफ्टर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने दो बाइक लिप्टरो को पकडा चोरी के 11 दो पहिया बरामद। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रघवापुर पेट्रोल पंप के पास से चोरी के दो बाइक के साथ दो बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नौ और बाइक बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बाइक लिफ्टर का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय, एसआई योगेंद्र यादव, अंगद कुमार, कांस्टेबल कमलेश, होमगार्ड श्रीराम, सर्विलांस सेल के प्रभारी संतोष सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह, विमलेश सिंह, अरुण खरवार और मेराज अहमद शुक्रवार की सुबह रघवापुर में पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम अजय राव उर्फ रिंकू और दूसरे ने लालबाबू सिंह बताया। दोनों तरकुलवा थानाक्षेत्र के सकतुआ खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की कड़ाई में दोनों टूट गए। दोनों ने चोरी की नौ और बाइक बरामद कराया। इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने बताया कि दोनों चोरी की बाइक से जिला मुख्यालय आते समय पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed