{"_id":"5ab3e45b4f1c1b4d0a8b64a8","slug":"161521738843-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन ले जा रहे वाहन चालक को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैक्सीन ले जा रहे वाहन चालक को मनबढ़ों ने पीटा
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बनकटा के सोहनपुर में टैंपो चालक के पिटाई से नाराज स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बनकटा। साइड मांगने से नाराज मनबढ़ युवकों ने वैक्सीन लेकर जा रहे टेंपो चालक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, टेंपो में रखा वैक्सीन बॉक्स युवकों ने सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग गए। चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाने में प्रदर्शन किया।
अहिरौली बघेल गांव निवासी मृत्युंजय प्रसाद बनकटा पीएचसी से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की आपूर्ति टेंपो से करता है। बृहस्पतिवार को वह वैक्सीन लेकर जा रहा था। वह सोहनपुर बाजार में सुबह करीब आठ बजे पहुंचा ही था कि सड़क पर खड़े युवकों की वजह से रुक गया और युवकों से हटने को कहा। यह बात युवकों को नागवार लगी और उन्होंने चालक की पिटाई कर दी। चालक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएन यादव को इसकी जानकारी दी। नाराज स्वास्थ्य कर्मचारी डॉॅ. मनेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. विनोद कुमार, जाहिद अली अंसारी, अरुण पांडेय समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग थाने पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। प्रभारी एसओ रामप्रताप यादव ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ चालक ने तहरीर दी है। इसमें दो युवकों वर्मा मद्धेशिया और रामचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है।