फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसपी ने कसा पेंच, दर्ज हुआ छेड़खानी का केस

एसपी ने कसा पेंच, दर्ज हुआ छेड़खानी का केस

Wed, 17 Jan 2018 05:55 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने कसा पेंच, दर्ज हुआ छेड़खानी का केस
रेप - फोटो : amar ujala
देवरिया। दुराचार की कोशिश की तहरीर, पुलिस का आरोपी को थाने ले जाना, लोकलाज का पाठ पढ़ाकर छोड़ना और किशोरी द्वारा इसके खिलाफ निर्भया बूथ पर शिकायत के बाद छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले में तहरीर-तहरीर का खेल शुरू हो गया है। एक ओर जहां एसपी के हस्तक्षेप के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी से छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत कर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने किशोरी के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक किशोरी ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुराचार की कोशिश करने की शिकायत की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों को लोकलाज का पाठ पढ़ाया और मामले को निपटा दिया। आरोपी को छोड़ने से खफा किशोरी के परिजन सोमवार को एसपी के पास पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद किशोरी के परिजन निर्भया पुलिस बूथ पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बहरहाल, एसपी के निर्देश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी प्रदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। यहां तक सामान्य से दिखने वाले केस में नया मोड़ तब आया जब आरोपी की पत्नी ने किशोरी के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। अब आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के भाई पर भी छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। दोनों एक-दूसरे की तहरीर को गलत करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बोले, पहले आरोपी की पत्नी से हुई छेड़छाड़
- प्रभारी एसओ श्याम बिहारी का कहना है कि पहले किशोरी के भाई रामू ने प्रदीप की पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में किशोरी छेड़खानी का आरोप लगाने लगी। इसी वजह से दोनों पक्षों को समझा कर सुलह कराया गया था। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed