फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शोहदों से तंग छात्रा ने पीया कीटनाशक

शोहदों से तंग छात्रा ने पीया कीटनाशक

Thu, 13 Jun 2019 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
शोहदों से तंग छात्रा ने पीया कीटनाशक
- फोटो : pexels.com
बरहज। शोहदों पर कार्रवाई के लिए बने एंटी रोमियो स्क्वाड की सुस्ती से एक छात्रा की जान पर बन आई। शोहदों से तंग आकर उसने गुरुवार को कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे परसिया चंदौर सीएचसी ले जाया गया। उपचार के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा सतरांव चौराहे पर सिलाई सीखती है। छात्रा के मुताबिक बुधवार को वह अपनी बुआ और गांव की एक सहेली के साथ साइकिल से सिलाई सेंटर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया। यह युवक अक्सर उस पर छींटाकशी करते हैं। घटना से तंग होकर छात्रा ने घर पहुंचकर कीटनाशक पी लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed