फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेसीबी मालिक का शव मिला, हत्या की आशंका

जेसीबी मालिक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 10 Jun 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी मालिक का शव मिला, हत्या की आशंका
फोटो-
विज्ञापन


जेसीबी मालिक का शव मिला, हत्या की आशंका
रामपुर कारखाना के जंगल बेलवा गांव का मामला
शरीर पर चोट के निशान नहीं, गला दबाकर हत्या का शक
छानबीन में जुटी पुलिस, युवती और उसके पिता हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली में छात्र और भलुअनी में किसान की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रामपुर कारखाना में एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जंगल बेलवा गांव के पास शनिवार की रात उसका शव मिला। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, मगर परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के लिए युवती समेत गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर कारख़ाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले विद्या जायसवाल का बड़ा पुत्र राहुल (22) जेसीबी चलवाता था। शनिवार की शाम तक उसकी गाड़ी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रही थी। शाम करीब सात बजे बाइक से राहुल जेसीबी के चालक हरेंद्र को लेकर एक पेट्रोल पंप पर गैलेन में डीजल भराने गया। तेल भराकर गैलन पंप पर ही छोड़कर वह चालक के साथ जंगल बेलवा गांव की तरफ नई साइड देखने के लिए निकला। जंगल बेलवा गांव पहुंचने के बाद चालक को बाइक समेत चौराहे पर कुछ देर रुकने की बात कहकर वह किसी से मिलने चला गया। काफी देर बाद भी राहुल नहीं लौटा तो हरेंद्र उसे ढूंढने निकला। गांव के किनारे उत्तर तरफ राहुल सड़क किनारे पड़ा हुआ था। हरेंद्र की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन गला दबाने आशंका जताई जा रही है। रामपुर कारखाना के एसओ अनिल सिंह ने बताया कि हत्या की आशंका जताई जा रही है। संदेह के आधार पर गांव की एक युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
राहुल के मोबाइल पर आया था लड़की का फोन
जंगल बेलवा गांव के बाहर घटनास्थल पर पुलिस जब छानबीन कर रही थी, तभी राहुल के मोबाइल फोन की घंटी बजी। पुलिस ने फोन रिसीव किया तो किसी लड़की की आवाज थी। वह राहुल को लेकर फिक्रमंद थी और उसी से बात करने की इच्छा जताती रही। बाद में जब उसे हत्या की जानकारी दी गई तो फोन कट कर दिया। सर्विलांस लोकेशन के आधार पर यह नंबर गांव की एक युवती का मिला। पुलिस उसे और पिता को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व राहुल की जेसीबी इसी इलाके में चल रही थी। इसी दौरान राहुल की गांव की एक लड़की से नजदीकी बढ़ गई। शनिवार की रात भी वह चौराहे पर चालक को रोककर इसी लड़की से मिलने गया था। लौटते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस इसी से घटना के तार जोड़कर तफ्तीश में जुटी है। कुछ अहम जानकारी भी हाथ आई है, मगर उन्हें फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed