फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हियुवा और बसपा नेता समेत 2

हियुवा और बसपा नेता समेत 2

Sat, 08 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
हियुवा और बसपा नेता समेत 2
हियुवा और बसपा नेता समेत 28 पर मुकदमा
विज्ञापन


पिपरा चौराहे पर पुलिस के सामने रात को हुई थी मारपीट
10 लोगों का फटा था सिर, कार्रवाई के बाद सहमे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बसपा नेता और हियुवा नेता के बेटे के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के 28 लोगों पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी सहमे हुए हैं। मुकदमा दर्ज होने में देरी की वजह राजनीतिक दबाव बताया जा रहा है।
बौली वार्ड में गुरुवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे हियुवा के जिला महामंत्री अरुण सिंह के बेटे और बसपा नेता रमाकांत भारती के बेटे के बीच पिपरा चौराहे पर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बच्चों के विवाद में बड़े भी आमने-सामने हो गए। पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दोनों तरफ से राजनीतिक दबाव पड़ने लगा। श्याम बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से पिपरा चौराहा निवासी बसपा नेता रमाकांत भारती, विजयी, केशव, हरिप्रसाद, सुर्केश, राजू, अनिल, पिंटू, सूरज, राजकुमार, केशव, रमाशंकर, राजकुमार, संतोष, कुलदीप, लल्लन, रामप्रवेश, बंटी पर बलवा, घर मेें घुसकर मारपीट का केस दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष से बसपा नेता की पत्नी दुर्गावती देवी की तहरीर पर रिपुदमन सिंह, हियुवा नेता अरुण सिंह, धीरज सिंह, राकेश सिंह, राहुल सिंह, रोशन सिंह, कतवारू, मिंटू सिंह, साहुल सिंह, संतोष सिंह पर मारपीट, बलवा और हरिजन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। दोनों तरफ से केस दर्ज होने के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर सत्ता पक्ष के कुछ नेता पक्षपात करने का भी आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि दोनों पक्ष से केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के टारगेट पर थे हियुवा नेता
पुलिस के टारगेट पर हियुवा नेता पहले से थे। गोवंशीय पशुओं की तस्करी का विरोध करने को तस्कर और सफेदपोश खार खाए थे। इस मामले में हियुवा नेता पर कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष के कुछ लोग भी लगातार पुलिस पर दबाव डाल रहे थे। इसकी चर्चा भी लोगों में जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed