फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार पहिया वाहन के बाइक सवार दो घायल

चार पहिया वाहन के बाइक सवार दो घायल

Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
चार पहिया वाहन के बाइक सवार दो घायल
कराहता रहा घायल, वीडियो बनाते रहे युवक
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर नदार पुल के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार नीचे गिर कर तड़पते रहे, जबकि मौजूद कुछ युवक इसकी वीडियो बना रहे थे। वहां से कार से घर जा रहे एक समाचार पत्र विक्रेता ने अपने वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मदनपुर के नगवां गांव निवासी पप्पू तिवारी और द्वारिका तिवारी सोमवार दोपहर दो बजे बाइक से भाटपारानी की तरफ जा रहे थे। सलेमपुर-मझौलीमार्ग पर नदावर पुल के समीप पहुंचे थे कि एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क के किनारे घायल होकर कराह रहे थे। वहां मौजूद युवक उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय उनका वीडियो बना रहे थे। उसी दौरान समाचार पत्र विक्रेता सरदार कोपेंद्र सिंह कार से घर जा रहे थे। वह सड़क पर दोनों को तड़पता देख कार रोक उसमें बैठाया और सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed