फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

दो मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दो मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
दो मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
विज्ञापन


खुखुंदू और भलुअनी के बैरौना चौराहे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। भलुअनी थानाक्षेत्र के कुरूथिया हाटा बढ़या गांव निवासी स्वर्गीय रमाशंकर यादव के बेटे सोनू यादव और उपेंद्र यादव सोमवार को दवा लाने के लिए चौराहे पर गए थे। भलुअनी थानाक्षेत्र के बैरौना चौराहे पर बरहज की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपेंद्र की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दूसरी घटना खुखुंदू चौराहे की है। खुखुंदू थानाक्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव निवासी नथुनी और प्रदुम्मन सोमवार को शहर में आए थे। यहां से दोनों एक ही बाइक से खुखुंदू चौराहे पर जा रहे थे। चौराहे के पास ही अज्ञात वाहन में टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नथुनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed