{"_id":"5b4e25ee4f1c1b37748b55dd","slug":"151531848174-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह पुराना था वॉयरल हुआ अतीक का ऑडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह पुराना था वॉयरल हुआ अतीक का ऑडियो
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना निकला अतीक का वॉयरल ऑडियो
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला कारागार में बंद बाहुबली अतीक अहमद का बताया जा रहा वॉयरल हुआ ऑडियो क्लिप पुलिस की जांच में चार माह पुराना निकला। इसमें एक सपा नेता को रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला अतीक अहमद बताया जा रहा है।
पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद का कहा जा रहा एक ऑडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया में वॉयरल हुआ। इसमें प्रतापगढ़ के एक सपा नेता को फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी सक्रिय हुए और इसकी छानबीन शुरू कराई। एसपी ने बताया कि सपा नेता का मुंबई में कारोबार है। इन दिनों वह मुंबई में ही हैं। उनके मुताबिक यह ऑडियो लोकसभा उपचुनाव के दौरान का है। सपा नेता को इससे कोई खतरा नहीं है और न ही वह कोई कार्रवाई ही चाहते हैं। इस बारे में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।