फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच पर गैंग रेप व आईटी एक्ट का मुकदमा

पांच पर गैंग रेप व आईटी एक्ट का मुकदमा

Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पांच पर गैंग रेप व आईटी एक्ट का मुकदमा
Rape
रामपुर कारखाना। मायके जा रही विवाहिता से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी को पूरी रात छापामारी की गई। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला से शनिवार की दोपहर असलहे की नोक पर गैंगरेप किया था और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था। रात में वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। गैंगरेप की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रात में ही बैकुंठपुर निवासी संदीप यादव, मनीष चौहान, भरत प्रसाद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस की दो टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही हैं। हालांकि अभी एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इस बाबत इंस्पेक्टर राय साहब यादव ने कहा कि मुकदमा कायम कर महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल जा रहा है। बदमाश जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन


पुलिस की तत्परता से टल गया बवाल
देवरिया। गैंगरेप की शिकार महिला का मायका और आरोपियों का गांव पास होने से मामला गंभीर हो गया। महिला के मायके के गांव के ग्रामीणों को जब आरोपियों के बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। घटना से भड़के ग्रामीण आरोपियों का घर फूंकने की बात करने लगे। इधर पुलिस को गैंगरेप की जानकारी मिलते ही हरकत में आ गई। एसओ राय साहब यादव व एसएसआई श्याम बिहारी तत्काल महिला के मायके पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया जिससे कोई अनहोनी बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed