फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मोबाइल चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

मोबाइल चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
मोबाइल चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

खुखुंदू। कस्बे के एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर एक चोर को पकड़ लिया गया। लोगों ने पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। दुकान पर चोरी करते हुए चोर का वीडियो भी वायरल हो गया है। थानाक्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी हरिवंश कुशवाहा की कस्बे में जूनियर हाईस्कूल मोड़ के पास दुकान है। उसके दुकान से एक मोबाइल चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए चोर की तस्वीर कैद हो गई। सोमवार को वह कस्बे में दिखाई पड़ा। उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उधर नाराज लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि चोर की शिनाख्त की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed