फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Docter
देवरिया। इमरजेंसी में भर्ती महिला की मौत से नाराज तीमारदारों ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए। विरोध करने पर एक कर्मचारी के साथ लोगों ने बदसलूकी भी की। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। हंगामे के चलते एक घंटे तक इमरजेंसी व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

सलेमपुर के मालीपुर गांव निवासी मैना देवी (60) की तबीयत शुक्रवार शाम को अचानक बिगड़ गई। घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए और इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। रात करीब 11 बजे महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन उग्र हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. नागेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट एमए सिद्दीकी समेत अन्य कर्मचारी वहां से खिसक गए। विरोध करने पर एक कंपाउंडर से लोग उलझ गए और बदसलूकी की। सूचना पर कुछ देर बाद डॉ. सौरभ द्विवेदी और कोतवाल विजय नरायण पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। लोगों ने पुलिस से भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसकी वजह से रात को 11 से 12 बजे तक इमरजेंसी सेवा ठप रही। वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बाबत पुलिस ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद शव लेकर लोग चले गए।
विज्ञापन

---
इनसेट

इमरजेंसी में नहीं रहते हैं पुलिसकर्मी
देवरिया। इमरजेंसी में हंगामा और मारपीट की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इसकी वजह सरकारी कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट वर्कर्स की ओर से किए जा रहे मरीजों का इलाज होना बताया जा रहा है। तीन माह के अंदर कई बार बवाल हो चुके हैं। बीती रात के बवाल के दौरान इमरजेंसी पर तैनात पुलिसकर्मी सूचना के बाद पहुंचे। अगर पुलिस मौजूद रहती तो तत्काल मामला शांत हो गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed