फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांव में सफाई करने की बात कहने पर सेक्रेटरी का मोबाइला तोड़ा

गांव में सफाई करने की बात कहने पर सेक्रेटरी का मोबाइला तोड़ा

Mon, 16 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव में सफाई करने की बात कहने पर सेक्रेटरी का मोबाइला तोड़ा
सेक्रेट्री से भिड़ गया सफाईकर्मी
विज्ञापन


लार ब्लॉक का मामला, बीडीओ ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सफाईकर्मी को गांव में जाकर सफाई करने की बात कहना सेक्रेट्री को महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज सफाईकर्मी ने सेक्रेट्री का मोबाइल तोड़ डाला और अभिलेख फाड़ दिए। बीडीओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थानाक्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी फरीद अहमद लार ब्लॉक के धनगड़ा गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह नवलपुर चौराहा स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के सेक्रेट्री ने साफ-सफाई के कार्य पर असंतोष जताते हुए सफाईकर्मी को नियमित सफाई के लिए गांव में जाने को कहा। आरोप है कि यह सुन सफाई कर्मचारी आगबबूला हो गया और सेक्रेट्री से भिड़ गया। हाथापाई कर रिकॉर्ड फाड़ दिए। सेक्रेट्री ने मामले से बीडीओ को अवगत कराया। बीडीओ सुधा सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed