{"_id":"5c6edbfcbdec2211d240c9c4","slug":"131550769148-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदराबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
राजन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव निवासी युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। अभी 15 फरवरी को ही वह काम के सिलसिले में हैदराबाद गया था। सूचना मिलते ही परिवारवालों में कोहराम मच गया था।
मथुरा छापर गांव निवासी राजन सिंह 30 पुत्र राणा प्रताप सिंह 15 फरवरी को काम के सिलसिले में हैदराबाद गया। वहां बुधवार की शाम बस की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। रात 10 बजे हैदराबाद पुलिस ने परिवारवालों को सड़क हादसे की जानकारी दी। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार और गांववालों में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया देवी, भाई रोहित, राहुल और बेटियों निशी और छोटी दहाड़ मार कर रोने लगीं। उधर, हैदराबाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजन अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। परिवारवालों का कहना था कि उनका इकलौता सहारा छिन गया है। परिवार के लोग शव के आने के इंतजार में हैं।