{"_id":"5af47b1b4f1c1b340a8b90a4","slug":"131525971739-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Thu, 10 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो अरबिन्द गोंड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के पुलिस लाइन स्थित कांशीराम आवास में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक के पिता ने उसकी गर्भवती पत्नी समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल ने मौका मुआयना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने की बात कही। मृतक अरविंद की दो बेटियां परी (3) और शिवन्या (2) हैं।
कांशीराम आवास निवासी प्रेमचंद्र गोंड का पुत्र अरविंद (28) उमानगर के एक निजी विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर काम करता था। अरविंद ने आवास के ही दूसरे ब्लॉक की रहने वाली अनुराधा से करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। शादी के बाद से अरविंद ससुराल में रहता था। बुधवार को वह ससुराल में ही था। गुरुवार की सुबह पिता को जानकारी हुई कि अरविंद की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरविंद के शरीर पर चोट के निशान थे। उसको रस्सी के सहारे लटकाया गया था। उसके पैर जमीन तक थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि अरविंद की हत्या के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया है।
सूचना पर सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाल का कहना है कि आशंका है कि युवक की हत्या की गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।