फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कोर्ट परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा कैदी

कोर्ट परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा कैदी

Tue, 09 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा कैदी
बंदी जयराम गोंड। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जेल से कोर्ट में पेशी पर आया बंदी सिपाही का हाथ छुड़ाकर कोर्ट परिसर से भाग गया। घटना मंगलवार की दोपहर ढाई बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी और सदर कोतवाल ने कोर्ट परिसर स्थित हवालात में पहुंचकर जांच की। बंदी को खोजने में पुलिस लगी है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

भाटपाररानी थानाक्षेत्र के छोटका गांव निवासी जयराम गोंड आर्म्स एक्ट में वर्ष 2016 से जिला जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि गुजरात में वर्ष 2014 में उस पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। वारंट बी के जरिए उसे देवरिया लाया गया है। मंगलवार को उसकी न्यायालय में पेशी थी। जिला जेल से अन्य बंदियों और कैदियों के साथ वह कोर्ट में आया। यहां हवालात से उसे सिपाही संतराम वर्मा कोर्ट नंबर 11 में पेशी के लिए ले गया। सिपाही संतराम वर्मा इसी के साथ दो और कैदी को भी ले गया था। कोर्ट में पेशी से लौटते वक्त जयराम सिपाही से हाथ छुड़ाकर भागने लगा। सिपाही के चिल्लाने पर एक वकील ने पकड़ने की कोशिश की तो जयराम ने धक्का दे दिया। कचहरी के दक्षिण-पश्चिम तरफ चारदीवारी कूदकर भाग गया। इधर, सूचना मिलते ही सीओ सिटी वरुण मिश्र, सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद मयफोर्स मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने हवालात में पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने उन रास्तों को भी देखा, जिधर से जयराम भागा था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बाबत सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि कोर्ट नंबर 11 से पेशी से वापस लाते समय बंदी भागा है। उसकी खोज कराई जा रही है। पेशी पर ले जाने वाले सिपाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed