फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   असलहे के बल पर जेवर लूटने का आरोप

असलहे के बल पर जेवर लूटने का आरोप

Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
असलहे के बल पर जेवर लूटने का आरोप
- फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लार। घर में घुसकर असलके के बल पर ढ़ाई लाख का जेवर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाते समय एक बदमाश ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फायरिंग की घटना को गलत और मामला संदिग्ध बता रही है।

धनगड़ी गांव निवासी विद्यावती देवी के घर शुक्रवार की रात घर में पांच लोग दाखिल हो गए। विरोध करने पर दो बदमाशों ने इसके कनपटी पर असलहा सटा दिया और अन्य तीन बदमाशों ने आलमारी में रखा जेवर समेट लिए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि जाते समय बदमाशों ने बदसलूकी किया और फायरिंग कर फरार हो गए। महिला ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि नौकरी को लेकर लेन-देन का आरोप है। एक-दूसरे पर लोग आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। गांव पर पुलिस गई थी। मामला संदिग्ध है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed