फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मामूली विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

मामूली विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 26 Aug 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
भटनी के मोतीपुर भुवाल में युवक की हत्या के बाद घर पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुवाल गांव के समीप मामूली विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के घर वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दरवाजे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर भुवाल गांव निवासी रामप्रभाव का बेटा सनोज प्रसाद (21) शनिवार की शाम को छोटी गंडक नदी के किनारे सूअर चराने गया था। आरोप है कि वहां पर गाय चरा रहे सुभाष साहनी से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। इसके बाद युवक जब सूअरों को लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घेरकर सुभाष साहनी और उसके करीबियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। कुुछ देर बाद पहुंचे घर वाले सनोज को इलाज के लिए सीएचसी पर ले गए और पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों का कहना था कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उधर, हालत नाजुक देख डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां आधी रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घर वाले शव को लेकर घर चले गए और गांव में हंगामा करने लगे। रविवार सुबह पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा शव कब्जे में लिया। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। तीन लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। सनोज छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। मां बतीसी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

------------
राखी बांधने पहुंची बहनें भाई का शव देख हुईं बेहोश
घांटी बाजार। भाई को राखी बांधने के लिए मायके पहुंची बहनें दरवाजे पर छोटे भाई का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगी। बहन सरोज देवी व पुष्पा देवी भाई के शव से बार-बार लिपट जा रही थीं। उनको क्या पता था कि जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने का अरमान लिए वे घर से चली थीं, वह दुनिया छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed