फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   News of the robbery caused a stir; police launched an investigation after the driver changed his statement

Fatehabad News: लूट की खबर से हड़कंप, चालक के बयान बदले तो पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
News of the robbery caused a stir; police launched an investigation after the driver changed his statement
भूना। पुलिस मौके पर जांच करते हुए
भूना। फतेहाबाद रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक सोमवार शाम टाटा एस चालक से 1.30 लाख रुपये लूटने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि चालक के पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस फिलहाल पूरी घटना को संदिग्ध देख रही है।
विज्ञापन

स्वामीनगर, फतेहाबाद निवासी मंगत राम सोमवार शाम भूना अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 27 पर भैंस के नीचे बिछाने वाले गद्दे लेकर आया था। गद्दों को टोहाना रोड स्थित एक गोदाम में उतारने के बाद दुकानदार अनुज कुमार ने मंगत राम को संबंधित गद्दा व्यापारी को देने के लिए 1.30 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन


मंगत राम के अनुसार वह रुपये लेकर टाटाएस फतेहाबाद से रोड की तरफ जा रहा था। राधा स्वामी सत्संग घर के पास पीछे से आई एक कार में सवार तीन युवकों ने टाटा एस के आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को डराया-धमकाया और उससे 1.30 लाख रुपये लेकर कार से फतेहाबाद की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष कंवरपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार चालक घबराया हुआ था और पूछताछ के दौरान उसके बयान में बदलाव सामने आया। इसके चलते पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस चालक से पूछताछ कर रही थी और घटना की वास्तविकता स्पष्ट नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही लूट की वारदात स्पष्ट हो पाएगी। क्योंकि चालक अपने बयान बार-बार बदल रहा है। इसलिए दूसरे पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed