फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth injured in attack by rabid dogs dies in Lucknow

Pratapgarh News: पागल कुत्तों के हमले से घायल युवक की लखनऊ में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack by rabid dogs dies in Lucknow
पागल कुत्तों के हमले से घायल आहर बीहर निवासी कुलदीप दुबे (25) को समय पर सीएचसी सांगीपुर में एंटी रेबीज इंजेक्शन न लगने के कारण मौत हो गई। रविवार की देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के आहर-बीहर निवासी कुलदीप दुबे तीन सितंबर को मवेशी चरा रहे थे। परिजनों के अनुसार अचानक पागल कुत्तों के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए युवक भागने लगा। बाग में रखे गिट्टी के ढेर से टकराकर वह गिर गया। इस बीच कुत्तों ने पहले युवक के पैर पर हमला बोला फिर जबड़े को नोच लिया। ग्रामीणों ने लाठी पटककर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन

आनन फानन में परिजन युवक को लेकर सीएचसी सांगीपुर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी पर रेबीज इंजेक्शन न लगने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय एम्स रायबरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य में सुधार न होने पर एम्स के चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार की देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। सोमवार को परिजनों ने श्रृंग्वेरपुर में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed