फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Announcement to recite Hanuman Chalisa outside Kesar Ganj Mosque; police on high alert.

Meerut News: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा, पुलिस हाई अलर्ट पर

Mon, 28 Sep 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Announcement to recite Hanuman Chalisa outside Kesar Ganj Mosque; police on high alert.
हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो वायरल, मस्जिद के मुत्तवली ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया। गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व ललित शर्मा की ओर से मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, एक माह पूर्व मस्जिद के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल व अन्य व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व ललित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मंगलवार को मेरठ पहुंचकर मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। दूसरी ओर, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के आने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी है।
विज्ञापन


सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed