फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   झांसा देकर महिला से गैंग रेप, केस दर्ज

झांसा देकर महिला से गैंग रेप, केस दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर महिला से गैंग रेप, केस दर्ज
rape
भटनी। क्षेत्र के एक गांव के बगीचे में मंगलवार रात तीन लोग एक महिला को झांसा देकर लाए और गैंग रेप किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने भाई को जानकारी दी। बुधवार को इलाज कराने के बाद महिला सलेमपुर कोतवाली पहुंची, जहां पर कोतवाली पुलिस ने भटनी थाने का मामला बताकर भेज दिया। बृहस्पतिवार को महिला भटनी थाने पहुंची और थाने में तहरीर दी। पुलिस दो नामजद समेत एक अज्ञात पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला पति के निधन के बाद एक निजी हॉस्पिटल में दाई पद पर नौकरी कर बच्चों का पेट पालती हैं। मंगलवार रात उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर पत्नी की चेकअप कराने की बात कही। महिला ने उसे अपने घर बुलाया। एक बाइक पर दो सवार लोग महिला के घर पहुंचे। और अपने साथ चलने को कहा। पहले तो महिला ने जाने से इन्कार किया लेकिन बाद में निवेदन करने पर उनके साथ वह बाइक पर बैठ गई। बहुत देर तक बाइक पर घूमने पर महिला को अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने मारने की धमकी देकर भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव के दक्षिण एक बगीचे में पहुंचे। जहां पहले से उनका एक साथी मौजूद था। तीनों ने महिला के साथ गैंग रेप किया। बेहोश हो जाने पर उसे छोड़कर कर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने इसकी जानकारी भाई को दी।
विज्ञापन


बच्चों की वजह से जिंदा हूं, नहीं आत्महत्या कर लेती
गैंग रेप पीड़िता के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। छह बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी महिला पर आ गई। वह सलेमपुर नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाई का काम कर बच्चों का पेट पालने लगी। लेकिन मंगलवार की रात आरोपियों ने महिला को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची महिला का रो-रो के बुरा हाल था। उसने बताया कि उसके पांच बेटियां और एक बेटा हैं। उनके परवरिश का ख्याल नहीं रहता तो वह आत्महत्या कर लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed